आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे निर्माणों की कार्यदाई संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सड़कों एवं विभागीय कार्यालयों व आवासीय भवनों को माह जून तक पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जिस निर्माण कार्य के लिए शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है, उसके निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण किया जाए। आवास विकास को निर्देश दिए कि फूलपुर में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल को अगले 15 दिन में पूर्ण कर हैंडओवरकरें। डीएम ने कार्यदाई संस्था पैकफेड को निर्देश दिया कि जितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उसे तत्काल संबंधित विभागों को हैंडओवर करें तथा जो भी निर्माण अभी अधूरे हैं, उन्हें निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। छाऊं पीएचसी तथा आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण किया जाए। जल निगम को निर्देश दिया कि जिन निर्माण कार्यों के लिए पैसे शत-प्रतिशत अवमुक्त हो चुका है, उसे इसी माह में पूर्ण कर हैंडओवर करें। राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम तथा यूपी सिडको को निर्देश दिया कि इंजीनियरिंग कॉलेज मार्टीनगंज, स्वास्थ विभाग का भवन फूलपुर, पॉलिटेक्निक कालेज, घाघरा नदी पर बन रहे गोलघाट, सठियांव में सिकंदरपुर घाट तथा सैनिक कल्याण पुनर्वास आदि के निर्माण में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल, लैकफेड तथा सीएनडीएस को निर्देश दिया कि चंद्रमा ऋषि आश्रम, कस्तूरबा गांधी, आश्रम मेंहनगर, सठियांव में चल रहे निर्माण तथा हरिऔध कला भवन, राजकीय इंटर कॉलेज तथा नगर पंचायत जहानागंज, बूढ़नपुर के चल रहे निर्माण को गुणवत्तापूर्ण संबंधित विभागों को हैंड ओवर करें। डीएम ने जनपद में बन रहे 72 वेलनेस सेंटर को 15 दिन में हर हाल में पूर्ण कर हैंड ओवर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डा. संजय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह, डीएसटीओ आरडी राम आदि उपस्थित रहे।