फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   handicapped person reached DM office carrying his wife on his back in azamgarh

Azamgarh News: पत्नी को पीठ पर लाद कर डीएम कार्यालय पहुंचा दिव्यांग, घर तक जाने के लिए रास्ते की लगाई गुहार

Wed, 23 Jul 2025 01:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Jul 2025 01:43 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक दिव्यांग अपनी पत्नी को पीठ पर लाद कर डीएम कार्यालय पहुंच गया। इस दौरान पूछताछ पर उसने बताया कि घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं हैं, इसलिए वह गुहार लगाने आया है। 

विज्ञापन
handicapped person reached DM office carrying his wife on his back in azamgarh
पत्नी को पीठ पर लाद डीएम कार्यालय पहुंचा दिव्यांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को डीएम कार्यालय के पास खड़े लोग उस समय हतप्रभ रह गए, जब एक दिव्यांग अपनी दिव्यांग पत्नी को पीठ पर लादकर पहुंचा। घुटने के बल चल रहे दिव्यांग के घुटने फर्श पर जल रहे थे, वह अंगोछा के सहारे इससे बचने की कोशिश करता डीएम कार्यालय पहुंचा। 

विज्ञापन


दिव्यांग अशोक ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के कुंजी गांव का निवासी है। गांव में उसके घर तक पहुंचने का रास्ता नहीं है। इसलिए वह गुहार लगाने के लिए डीएम साहब के पास पत्नी के साथ आया है। उसने बताया कि इस समय उसके गांव में चकबंदी का कार्य चल रहा है। लेकिन उनके घर तक जाने वाला रास्ता गायब हो गया है। अब वह कैसे घर से निकलेंगे यह समझ में नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


कहा कि बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। अगर रास्ता नहीं मिलेगा तो उसे और उसकी दिव्यांग पत्नी को काफी परेशानी होगी। उसने गुहार लगाई कि चकबंदी के दौरान ही एक रास्ता घर के सामने तक निकलवाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग अशोक ने बताया कि ऐसा नहीं कि वह पहली बार आ रहा है। पहले भी वह आ चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। सीआरओ संजीव ओझा ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मालूम होता है कि पीड़ित को घर के सामने रास्ता चाहिए। वर्तमान में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। हमने एसओसी को मार्क किया है कि अगर संभव हो तो नियम के अंदर उसके घर तक रास्ता बना दिया जाएगा। 



इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: मां को नहाते समय बेटे ने कही ऐसी बात, आग- बबूला हुआ पिता; चाकू घोंपकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed