फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Half body of innocent child found in azamgarh had disappeared in morning family unconscious

UP : चंद घंटों से लापता मासूम का मिला आधा शरीर, देखते ही बेहोश हो गए परिजन; उठे सवाल- बिस्तर से काैन ले गया

Fri, 17 Jan 2025 01:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 01:41 PM IST
सार

Azamgarh News : पांच माह की बच्ची की लाश का आधा हिस्सा मिलने के बाद आजमगढ़ के श्रीकांतपुर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Half body of innocent child found in azamgarh had disappeared in morning family unconscious
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में शुक्रवार की भोर में पांच माह की मासूम का आधा शरीर बरामद हुआ। जो गुरुवार की रात से ही बिस्तर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुट हुए थे। भोर में उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी मटरू अपनी ससुराल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर में रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। गुरुवार की रात मटरू की पत्नी अपने पांच माह की बेटी मधु को लेकर साथ में सोई। भोर में लगभग तीन बजे उसकी आंख खुली तो मधु बिस्तर पर नहीं थी।
विज्ञापन


इसके बाद पति और पत्नी ने बेटी की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की तलाश के बाद घर से 500 मीटर दूर सिवान में मासूम का आधा खाया हुआ शरीर मिला। मासूम का शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, लोगों की मानें तो मासूम को सोते समय गीदड़ उठा ले गया होगा। उसी ने आसूम को अपना निवाला बना लिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed