{"_id":"623eff8f711cff76a7232435","slug":"guru-s-court-decorated-with-flowers-jathedars-arrived-from-far-and-wide-to-pay-their-respects-azamgarh-news-vns6449531189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों से सजा गुरु का दरबार, मत्था टेकने दूर-दूर से पहुंचे जत्थेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों से सजा गुरु का दरबार, मत्था टेकने दूर-दूर से पहुंचे जत्थेदार
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद के प्रसिद्घ गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सालाना महान गुरुमत समागत जोड़ मेले के तहत इस वर्ष शुक्रवार से जोड़ मेले का आयोजन शुरू हुआ। जोड़ मेले के दूसरे दिन दूर-दूर से आई संगतों ने फूलों से सजे बाबा के दरबार में मत्था टेका और अखंड पाठ साहिब का रसपान किया। साथ ही वितरित हो रहे प्रसाद को ग्रहण किया।
कस्बे में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में चल रहे तीन दिवसीय सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले में शनिवार को दूसरे दिन अखंड पाठ साहिब के साथ सैकड़ों की संख्या में दूरदराज से आए लोगों ने दरबार साहिब में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गुरुद्वारे को फूलों की माला से सजाया गया है जिसकी शोभा देखते बन रही है। दूरदराज से लोग गुरुद्वारे में पहुंचकर दरबार साहिब में मत्था टेक रहे हैं और गुरु के अटूट लंगर में पहुंचकर छक रहे हैं। सुखमनी साहिब का पाठ तीन बजे से पांच बजे तक चला। उसके बाद रात में आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रैंन सभाई कीर्तन जन जागरण का कार्यक्रम हुआ। गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने आम जनमानस से अपील की है कि तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले में पहुंचकर मत्था टेक कर अपने परिवार की मनोकामना पूर्ण करें और सालाना जोड़ मेला को सफल बनाएं। इस सालाना जोड़ मेले में आगरा, बनारस, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया आदि जगहों से सिख संगतें पहुंच गई हैं।
रात के समय देखते बन रही गुरुद्वारे की छटा
आजमगढ़। सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले के तीन दिवसीय आयोजन को लेकर ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह द्वारा काफी दिन पहले से ही तैयारियां की जा रही थी। पूरे गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। जिसके कारण रात के समय रंग बिरंगी झालरों की रोशनी गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब की सुंदरता को और बढ़ा रही है।