फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Guru Dakshina is a tradition of devotion, values, and sense of duty: Dinanath

गुरुदक्षिणा समर्पण, संस्कार और कर्तव्यबोध की परंपरा है : दीनानाथ

Wed, 29 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Guru Dakshina is a tradition of devotion, values, and sense of duty: Dinanath
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जिवली गांव स्थित सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में गुरुद
बरदह/ठेकमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जिवली गांव स्थित सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों, प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने समर्पण का भाव व्यक्त किया। मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक दीनानाथ ने गुरुदक्षिणा की परंपरा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुदक्षिणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो केवल सहयोग का माध्यम नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी तथा कर्तव्य भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज में संगठन, संस्कार और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वयंसेवकों ने संगठन और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने किया। उन्होंने अतिथियों, स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध नागरिकों का आभार प्रकट किया। इस दौरान अद्याप्रसाद दुबे, दीपक राय, सौरभ सिंह, घनश्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, बृजेश राय, शरद राय, राजेश विश्वकर्मा, सुनील सिंह, विजय सिंह, विपुल राय, विशाल तिवारी, अभिषेक मिश्रा, मनीष राय, उमेश राय, अतुल, विनीत राय, बजरंगी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed