फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   GST raid on saree shop

Azamgarh News: साड़ी की दुकान पर पड़ा जीएसटी टीम का छापा

Sat, 10 Dec 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
GST raid on saree shop
मुबारकपुर में छापे के बाद पत्रकारों से वार्ता करती जीएसटी टीम। संवाद - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। स्टेट जीएसटी टीम की जनपद में की जा रही छापे की कार्रवाई छठवें दिन शनिवार को भी जारी रही। टीम ने शनिवार को एक बार फिर मुबारकपुर में धावा बोला। उनके द्वारा साड़ी की दुकान पर छापा मारा। जीएसटी टीम की इस कार्रवाई कस्बे में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

शनिवार को मुबारकपुर स्थित साड़ी की दुकान पर जीएसटी टीम का छापा पड़ा। टीम ने उक्त फर्म के व्यवसाय से संबंधित सभी लेखा-जोखा संबंधी कागजात संकलित किए। इस संबंध में जीएसटी टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी कमिश्नर राजनाथ तिवारी ने बताया कि जनपद में जीएसटी संबंधित जांच लगातार चल रही है। इसी के तहत आज मोहल्ला कटरा स्थित साड़ी की दुकान की जांच हुई है। जांच के दौरान व्यवसाय से संबंधित सभी कागजातों को संकलित किया गया है। जिसका सत्यापन कार्यालय से किया जाएगा यदि कुछ गड़बड़ी मिली तो निश्चित रूप से संवैधानिक कार्रवाई कि जाएगी। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही जीएसटी टीम के छापे से सभी छोटे-बड़े दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम में डिप्टी कमिश्नर राजनाथ तिवारी, सहायक कमिश्नर मुन्नी देवी आदि शामिल थीं। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद थी।
विज्ञापन

अफवाह पर सरायमीर में गिरे दुकानों के शटर
सरायमीर/कप्तानगंज। स्टेट जीएसटी टीम द्वारा जनपद में छह दिन से लगातार किसी न किसी प्रतिष्ठान पर छापा मार रही है। वहीं अब इसे लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म हो रहा है। शनिवार को ऐसी ही एक अफवाह उस समय उड़ी जब किसी ने जीएसटी टीम के सरायमीर बाजार में छापा की जानकारी दी। फिर क्या था धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए और दुकानदार मौके से फरार हो गए। जिससे बाजार में सन्नाटा पसर गया। कुछ ऐसा ही हाल कप्तानगंज बाजार में भी रहा। जीएसटी टीम के बाजार में आने की सूचना मात्र से ही दुकानों की शटर गिराकर लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed