फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Growth was steady: Bob

लगातार हुआ विकास: बलराम

Mon, 19 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 19 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Growth was steady: Bob
कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव। - फोटो : azamgarh
शहर के बीच 31 करोड़ 16 लाख की लागत से बने नए कलेक्ट्रेट भवन का रविवार को लोकार्पण माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव और वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा शासन में जितना विकास कार्य हुआ, उतना किसी और के शासन में नहीं हुआ था। हमारी सरकार बनने के बाद जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, उसका उद्घाटन भी कार्यकाल में ही हो गया।
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से बना नया कलेक्ट्रेट भवन सुविधाओं और संसाधनों से लैस है। प्रदेश के अन्य किसी जिले में ऐसा कलेक्ट्रेट भवन नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि जब भी सपा की सरकार बनी तब-तब जिले का विकास हुआ है। अन्य सरकारों ने अपने कार्यकाल में जिलों में एक भी विकास कार्य नहीं कराया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की सरकार में ही आजमगढ़ को मंडल बनाया गया था। कहा कि विजन पर जनता समर्थन देती है यही कारण है कि चारों तरफ जनता का समर्थन उनकी पार्टी को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब हमारी सरकार ने विद्यार्थियों में लैपटाप बांटा तो विपक्षियों ने विरोध किया था लेकिन आज सभी कार्यालयों और घरों में लैपटाप, कम्प्यूटर से कार्य हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में 15 लाख लैपटाप बांटे गए हैं। इतना लैपटाप देश के किसी भी प्रदेश में नहीं बंटा है। अन्य प्रदेशों की सरकारें उत्तर प्रदेश की नकल कर रही हैं।

मुख्यमंत्री के प्रयास से अस्पताल और विद्युत की आपूर्ति बेहतर बनाई गई। जनपद में बहुत बड़ा ट्रान्सफार्मर लगने जा रहा है। शहर में 22 से 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे से 18 घन्टे विद्युत की आपूर्ति हो रही हे। जाति, धर्म  से उपर से उठकर प्रदेश सरकार  ने कन्या विद्या धन, बेरोजगारी   भत्ता दिया।  

वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार ने बंद पड़ी सठियांव चीनी मिल को चलाने का कार्य किया। पीजीआई, कृषि विश्व विद्यालय कोटवा, पशु चिकित्सालय व पशु मेडिकल कालेज का  निर्माण, मार्डन कलेक्ट्रेट का निर्माण, मार्डन बस स्टेशन का निर्माण, सड़कों का निर्माण, पुलों का  निर्माण, विद्युतीकरण में सुधार, अन्डर ग्राउंड वायरिंग, फोर लेन, सिक्स लेन का निर्माण कार्य जनपद के विकास के लिए चल रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में एक दिन में जितना वृक्षारोपण किया गया जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया।

बेसिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार एवं ऊर्जा राज्य मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि जनपद में बहुत बड़ा ट्रान्सफार्मर लग रहा है। इसके लगने से विद्युत की समस्या खत्म हो जायेगी। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा मुख्यमंत्री केप्रयास से मार्डन कलेक्ट्रेट भवन बना है।  सरकार की मंशा है   कि सभी कार्य आनलाइन होे  ताकि जनता को कार्यालयों का चक्कर न काटना पड़े।

उन्होंने आर्किटेक्ट टीम को बधाई दी। गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष राम कृष्ण यादव,  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, अतरौलिया विधायक डा0 संग्राम यादव, विधायक आलम बदी आजमी ने भी संबोधित किया।


इस मौके पर एमएलसी राकेश कुमार यादव, राम दुलार राजभर, विधायक अभय नरायण पटेल, श्याम बहाुदर यादव, बृजलाल सोनकर, बेचई सरोज, आदिल शेख, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मीरा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा देवी जायसवाल, पुलिस अधीक्षक कुन्तल किशोर, सीडीओ महेन्द्र वर्मा, डीडीसी ऋतु सुहास, एडीएम प्रशासन पीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, एसके पांडेय, श्रीनाथ सिंह कुशवाहा, कन्हैया सिंह, उपस्थित थे।


संचालन प्रभु नरायण पान्डेय (प्रेमी जी) ने किया। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed