फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ground dispute, investigation is being done keeping in mind the rivalry

जमीनी विवाद, रंजिश को ध्यान में रखकर हो रही है जांच

Thu, 17 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ground dispute, investigation is being done keeping in mind the rivalry
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सहरिया मोड़ पर बुधवार की रात पान विक्रेता की गोली मारकर की गई हत्या के दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक पुलिस के हाथ खाली थे। घटना के संबंध में मृत दुकानदार के पिता ने तहरीर देकर दो लोगों को नामजद किया है। घटना के बाद पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि इससे कोई खास मदद नहीं मिल सकी है। पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए जमीनी विवाद, गंवई रंजिश, प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के सहरिया गांव निवासी अब्दुल कलीम पुत्र हकीक तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी पत्नी शारा शेख गांव की कोटेदार है। शारा शेख का चयन निर्विरोध हुआ था। जबकि अब्दुल कलीम की गांव के मोड़ पर पान की दुकान थी। बुधवार की देर रात को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर कलीम की हत्या कर दी। घटना के संबंध में कलीम के पिता हकीक ने गांव के जाहीद सहित दो लोगों को आरोपित किया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया है। पुलिस केस दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पर इनके जरिए कोई ठोस सुराग या जानकारी हाथ नहीं लग सकी है। ऐसे में पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए जमीनी विवाद, गंवई रंजिश, प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही। सीओ सदर/क्राइम मो. अकमल खां ने बताया कि अब तक जांच में हत्या की कहानी कलीम के ही इर्दगिर्द घूम रही है। पुलिस मुख्य वजह जानने के प्रयास में जुटी हुई है। सीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ हुई, पर इनके जरिए कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्हें हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed