फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Grand surge of pilgrims seeking wishes come true

मुरादें मांगने उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Grand surge of pilgrims seeking wishes come true
आजमगढ़-अंबेडकर जनपद की सीमा पर लगने वाले गोविंद साहब मेले का इंतजार हर किसी को रहता है। कहते हैं कि बाबा यहां आने वाले हर किसी की मुराद पूरी करते हैं। मेले में बाबा से मन्नतें मांगने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। वहीं इस दौरान लगने वाले मेले में जरूरत की हर चीज उपलब्ध है। मेला इस समय पूरे शबाब पर है। मेले में प्रतिदिन 20 से 25 घोड़ों के साथ ही एक से दो हाथियों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन



दो माह तक अनवरत चलने वाले मेले के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के सरोवर में डुबकी लगाई। मान्यता है कि मेले के दौरान पूरे दो माह तक किसी दिन भी कोई श्रद्धालु स्नान करेगा तो आज के जैसा ही उसे फल मिलेगा। स्नान के पश्चात श्रद्धालु बाबा की समाधि पर लाल गन्ना व कच्ची खिचड़ी चढ़ाते हैं। सरोवर में स्नान करने से सबके क्लेश मिट जाते हैं।
विज्ञापन



खिचड़ी का प्रसाद लेकर वहीं पर मिट्टी के बर्तन व उपले पर खिचड़ी पकाकर खाते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं। लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए घोड़े और हाथी की खरीददारी कर रहे हैं। घोड़ा विक्रेता सतीश यादव ने बताया कि मेले में प्रतिदिन 20 से 25 घोड़े और एक से दो हाथी प्रतिदिन बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेरी मालिक लालचंद्र वर्मा ने बताया कि मेले में अच्छी नस्ल की गाय भैंस बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। क्योंकि जो शौकीन पशुपालक हैं, उन्हें इसी मेले का इंतजार होता है। पूरी निष्ठा व लगन के साथ अपने पशुओं को सजा संवार कर मेले में लाते हैं।



इससे उनके पशु बड़े ही आसानी बिक जाते हैं। पशु की खरीद व फरोख्त बड़े ही मुनाफे का व्यापार है। इस मेले से प्रतिदिन लगभग 50 भैंस व 100 गायों की बिक्री होती है। सुरेश पाल ने कहा कि बकरी पालन भी बड़े फायदे का व्यापार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed