फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Governor honored the mother of martyr Ramsamujh

शहीद रामसमुझ की मां को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Thu, 28 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Governor honored the mother of martyr Ramsamujh
क्षेत्र के नत्थूपुर निवासी कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के आंगन और खलिहान की मिट्टी लखनऊ स्थित अमर जवान शहीद स्मारक में स्थापित की गई। साथ ही कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार देर शाम लखनऊ में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की माता प्रतापी देवी को राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा प्रदेश की 76 कारगिल शहीद जवानों के नाम से पार्क में एक एक पौधा लगाया जाएगा। जिसमें पीपल, पाकड़, बरगद के पेड़ होंगे। वहां पर शहीदों की जीवनी और वीर गाथा लिखी जाएगी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कर्नल दुष्यंत, प्रमोद यादव आदि लोग मौजूद थे। बताते चलें कि कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के घर के आंगन और खलियान की मिट्टी अखिल भारतीय पूर्व सेवा सैनिक परिषद के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश शुक्ला, पूर्व सूबेदार मंगल प्रसाद गुप्ता, जूनियर वारंट ऑफिसर सुरेंद्र राय, प्रभुनाथ सिंह, मंगल प्रसाद सिंह कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के आंगन और खलियान की मिट्टी लेकर लखनऊ गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed