फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Governments will have to restore the sticks of our old age: Surendra Singh

सरकारों को हमारे बुढ़ापे की लाठी को करनी होगी बहाल: सुरेंद्र सिंह

Mon, 27 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Governments will have to restore the sticks of our old age: Surendra Singh
डीएवी कालेज के मैदान में प्राथमिक शक्षकों के धरने को संबोधित करते सुरेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सोमवार को शिक्षकों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। हजारों की संख्या में शिक्षकों ने धरना दिया और पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष का एलान किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब वह समय दूर नहीं जब सरकारों को हमारी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन योजना की बहाली करनी ही होगी। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आहवान पर आज प्रदेश के हर जनपद पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ धरना प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया है। पूर्व प्रदेश महामंत्री वेदपाल सिंह एवं महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि सांसद, विधायक, मंत्री अपने लिए पुरानी पेंशन योजना बनाए हुए हैं और शिक्षक कर्मचारियों को बुढ़ापे में शेयर बाजार के खिलाड़ियों के हवाले कर मात्र कारपोरेट के लाभ के लिए कार्य कर रहे हैं। जिसे शिक्षकों का बुद्धिजीवी समाज बखूबी समझ रहा है। अच्छा खासा वेतन पाने वाला शिक्षक नयी पेंशन योजना के कारण रिटायरमेंट के बाद जब पेंशन की बात आ रही है तो खुद को ठगा और लाचार महसूस कर रहा है। जिलामंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए सभी शिक्षक साथी कमर कस चुके हैं। हमारे मुख्यमंत्री जब विपक्ष में होते है तो पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग करते हैं कि पुरानी पेंशन बहाल की जाय और जब सत्ता में आते हैं तो भूल जाते हैं, अब यह नहीं चलने वाला है। धरने को संबोधित करने वालों में रामबचन यादव, मंजू राय, डा. चंद्रभान सिंह, प्रमोद लाल, अमित राय, राजेन्द्र यादव, केदार वर्मा, अवधराज सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, राजेश सिंह, रनंजय सिंह, अरविंद सिंह, हरिप्रसाद सिंह सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री शामिल रहे। धरने की अध्यक्षता श्यामप्यारे यादव ने किया। धरने में प्रमुख रूप से कृपाशंकर राय, सुधीर निगम, संतोष राय, शिवप्रकाश चौबे, विवेक सिंह, रामबदन यादव, विनोद सोनकर, देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र सोनी, संजय सिंह, हरेंद्र यादव, पीएन सिंह, सुनीता सिंह, ब्रजेश राय, सुधीर सिंह, जंगबहादुर सिंह, मनीष त्रिपाठी, विवेक सिंह, भूपेन्द्र मिश्रा, कृष्णानन्द विश्वकर्मा सहित हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed