फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government should restore salary and old pension of uneducated teachers

वित्तविहीन शिक्षकों का वेतन और पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार

Sat, 28 Nov 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Government should restore salary and old pension of uneducated teachers
शिब्ली कालेज में शिक्षक नेता पांचानन राय को श्रद्धांजलि देते शिक्षक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा शनिवार को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के प्रांगण में संगठन के पूर्व महामंत्री और एमएलसी स्व. पंचानन राय का 78वां जन्म दिन मनाया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान शिक्षक विधायक ध्रुवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को नियमित शिक्षक का दर्जा और उनको वेतन दिलाना, समान कार्य के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन को बहाल कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा प्रदान किए जाने, शिक्षकों के रिक्त स्थानों को भरे जाने,फ्रीज किए गए महंगाई भंते को तत्काल जारी किए जान, शिक्षा विभाग के कार्यालय मेें व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने, समाप्त किए गए भत्तों को पुन: जारी किए जाने जैसी न्यायोचित मांगों को लेकर सडक़ से सदन तक संघर्ष कर उन्हें लागू कराने के लिए सरकार को विवश कराना हमारा संकल्प है। समारोह के विशिष्ट अतिथि महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह शिक्षा, शिक्षक और कर्मचारी विरोधी है। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बाबर अशफाक ने और मंत्री डा.इंद्रजीत राम ने कहा कि पंचानन राय जैसा जोधा सैकड़ों वर्षों की तपस्या के बाद कही जाकर पैदा होता है। कहा कि पचानन राय शिक्षकों के बीच में हमेशा थे, हमेशा है और हमेशा रहेंगे। मदरसा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अब्दुल अजीज नैनी ने कहा कि पचानन राय शून्य से शिखर की यात्रा के महान योद्धा थे और अतुलनीय पराक्रमी थे। अध्यक्ष बृजेश राय ने कहा और मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि स्व.राय संघर्षों के पर्याय थे और रात दिन शिक्षा और शिक्षकों के हितो की मौन संगीत से गुंजायमान रहता था। अभिमन्यु यादव, मंत्री अतुल कुमार सिंह, संस्कृत शिक्षक संघ के आनंद उपाध्याय, विजय प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, हरिकेश मिश्र, अनुपम पांडेय, नेमान अहमद, महताब आलम, अरमान, वीके मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed