फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government should release Dr. Kafeel

डा. कफील को रिहा करे सरकार

Thu, 30 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government should release Dr. Kafeel
जिला प्रशासन को अपनी मागों को ज्ञापन देने जाते बहुजन क्रांति र्मोचा के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक रामदर के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के डाक्टर कफील को रिहा किए जाने, एनआरपी, सीएए, एआरसी का विरोध करने वालों को जिनको लाकडाउन के दौरान गिरफ्तार किया गया उन्हे रिहा किए जाने, जेएनयू, जामिया मिलिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाने, की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज के डाक्टर कफील ने कई बच्चों की जान बचाई थी। इसके बाद उप्र सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है। सरकार की ऐसी नीतियों का हम विरोध करते है। बहुजन क्रांति मोर्चा और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से डा. कफील खान पर से रासुका हटाकर रिहा किए जाने की मांग किया है। इस मौके पर दुर्ग विजय यादव, निर्मल यादव, लाल बहादुर त्यागी, सुबास बौद्ध, सरोज कुमार, गोविंद कुमार, विरेंद्र भारती, अभिमन्यु प्रधान, शैलेश कुमार यादव, शफी नोमानी, सुधाकर सिंदे, गूंजा यादव, धर्मेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed