फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government responsible for Corona infection: Havildar Yadav

कोरोना संक्रमण के लिए सरकार जिम्मेदार : हवलदार यादव

Sat, 06 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government responsible for Corona infection: Havildar Yadav
सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर निर्वमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया। हवलदार यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण की जिम्मेदार केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी हैं। 30 जनवरी को ही केरल में संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी होने के बाद भी सही समय पर सही निर्णय न होने के कारण देर से लगे लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों व आम जनता को परेशानियां झेलनी पड़ी। इसमें तमाम प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के लोगों ने प्रवासी मजदूरों को रास्ते में खाना, पानी की व्यवस्था कर मदद किया। विधायक आलमबदी विधायक ने सरकार पर आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने जनता का उत्पीड़न किया। विधायक डा.संग्राम और नफीस अहमद ने कहा कि कानून व्यवस्था जर्जर हो गई है। पुलिस मनमाने ढंग से जनता का शोषण कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की आने जाने पर हुई मौत पर एक लाख रुपया देकर उनको संकट से उबरने में सहायता दी। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार ने गरीबों मजदूरों का कोई फिक्र नहीं किया। कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर तमौली गांव में लॉकडाउन के दौरान मुंबई से टेम्पू से आ रहे तमौली निवासी जयहिंद की मौत पर एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने कर परिवार को सान्त्वना दी। इस मौके पर पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, डा.रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक वसीम अहमद, आदिल शेख, बेचई सरोज, श्यामबहादुर सिंह यादव, बृजलाल सोनकर, जयराम सिंह पटेल, अखिलेश यादव, डा.हरिराम सिंह यादव, शोभनाथ यादव, हरिश्चन्द्र यादव, अशोक यादव, नसीम अहमद, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, शिवसागर यादव, राजाराम सोनकर, रामानुज सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed