{"_id":"609c12f58ebc3edcb22fee85","slug":"government-directive-provide-oxygen-to-the-home-isolates-azamgarh-news-vns589192019","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन के मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन के मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराने का निर्देश
विज्ञापन
आजमगढ़। होम आइसोलेट गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के संबंध में प्रमुख सचिव अनीता सिंह ने सभी मंडलायुक्त और डीएम को पत्र भेजकर निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा है कि डीएम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह ऑक्सीजन सिलिंडर ऐसे मरीजों को न दिया जाए जो किसी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले ऐसे रोगी जिनकी कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही ऐसे रोगी जिनके पास पॉजीटिव रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो लेकिन उनमें केेविड से संबंधित खून की जांच, एक्सरे अथवा सीटी जांच में कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हों और ऐसे मरीजों को आक्सीजन की आवश्यकता का किसी चिकित्सक की हस्ताक्षरित पर्चा उपलब्ध कराने पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कराते समय डीएम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऑक्सीजन सिलेंडर ऐसे मरीज को न दिया जाए जो पहले से किसी कोविड अस्पताल में भर्ती है।
इन अभिलेखों की होगी जरूरत
आजमगढ़। होम आइसोलेट मरीजों के लिए उनके परिजनों द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करने के लिए डीएम द्वारा जनपद में एक या एक से अधिक स्थान चिह्नित किए जाएंगे। मरीजों के आधार कार्ड की छाया प्रति और मरीज के उपयोग के लिए सिलिंडर प्राप्त करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर प्राप्त करने के बाद ही आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों में लगभग 250 मरीजों को प्रतिदिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी है। लेकिन ऑक्सीजन लेने के लिए मरीजों के परिजनों को खाली सिलेंडर के साथ आना होगा। - मनुशंकर, असिस्टेेंट कमिश्नर ड्रग।