फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government asked for report on delay in bridge construction

Azamgarh News: पुल निर्माण में देरी की शासन ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 03 Feb 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Government asked for report on delay in bridge construction
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के हाजीपुर के पास घाघरा नदी पर हाजीपुर-गोला पुल का निर्माण 2019 में पूरा होना था। मियाद समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अब अधूरे पुल की लागत काफी बढ़ गई। सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी ने पुनरीक्षित बजट की मांग की तो शासन ने पुल के निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदारों की रिपोर्ट तलब की है। नवंबर 2017 में 22,875 लाख लागत से 1273.88 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू हुआ था। पुल के निर्माण पर 115 करोड़, 41 लाख, 99 हज़ार और एप्रोच मार्ग के लिए 115 करोड़, 33 लाख, 73 हज़ार रुपये का बजट बना था। इस पुल का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा होना था। लेकिन बजट की कमी की कारण इसका निर्माण रूक गया। कई सालों तक निर्माण रुकने के कारण इसका बजट काफी बढ़ गया तो कार्यदायी संस्था द्वारा 59442.52 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया। इस बजट के लिए काफी दिन पहले ही कार्यदायी संस्था द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की स्वीकृति नहीं मिली और कार्य ठप हो गया। अब शासन की ओर से कार्यदायी संस्था को पत्र जारी किया गया। जिसमें पूछा गया है कि कार्य में देरी के लिए कौन जिम्मेदार हैं इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करें। शासन द्वारा मांगी गई रिपोर्ट को तैयार करने में कार्यदायी संस्था जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed