फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gorakhpur Link Expressway can inaugurate on 15th by CM Yogi Adityanath

Gorakhpur Link Expressway: 15 को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं सीएम योगी, छह माह से है तैयार

Thu, 12 Jun 2025 11:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Jun 2025 11:19 AM IST
सार

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 15 जून को संभावित है। मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन हो सकता है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Link Expressway can inaugurate on 15th by CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जून को आजमगढ़ के पवई क्षेत्र में उद्घाटन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि अभी कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पवई के चंपा नगर चकिया स्थित पंडित उमाकांत कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव और फूलपुर एसडीएम संत रंजन ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीपैड, पंडाल और सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह से तैयार है एक्सप्रेस-वे

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे छह माह से तैयार है, लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं के चलते उद्घाटन में देरी हो रही थी। अव सीएम कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद जिले में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर को सीधे पृर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ता है। पवई थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 190 के पास यह लिंक पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed