फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Goods being carried in buses contrary to rules

रोडवेज व निजी बसों में ढोए जा रहे व्यावसायिक सामान, हादसे को न्योता

Sat, 12 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Goods being carried in buses contrary to rules
रोडवेज बस में पार्सलों को लादते लोग।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
नियमों के विपरीत निजी और रोडवेज की बसों में सामान और पार्सल ढोये जा रहे हैं। चालक और परिचालक चंद रुपयों के लालच में बसों की छतों पर तक सामान लाद देते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी तो होती ही है, हादसे का डर भी बना रहता है। इसके बाद भी गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

दिल्ली और लखनऊ समेत अन्य रूटों पर चलने वाली रोडवेज व निजी बसों में बड़े पैमाने पर सामान ढोये जा रहे हैं। रोडवेज की बसों में अंदर व उसकी डिग्गी में यात्रियों के लगेज से अधिक पार्सल के सामान भरे होते हैं। शनिवार को अमर उजाला की टीम रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची तो वहां कुछ लोग बसों की डिग्गी में लगेज के अलावा पार्सल भर रहे थे। वहीं एक बाइक पर भी पार्सल के सामान रखकर युवक बस आने की प्रतीक्षा में थे। सबसे खराब स्थिति तो निजी बसों की है। निजी बसों में बस के अंदर, बस की डिग्गी के अलावा बस की छत पर ट्रांसपोर्ट का सामान ले जाया जाता है। इन बसों में सवारियों से अधिक सामान भरे जाते हैं। निजी बसें तेज रफ्तार में चलती हैं और ऊंचाई अधिक होने के कारण कभी भी हादसे का शिकार हो सकती हैं। खासतौर से निजी बसों के संचालक निजी स्वार्थ के लिए यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, वहीं विभाग को भी लाखों रुपये के टैक्स का चूना लगा रहे हैं। नियमानुसार बसों में लगेज ले जाने का प्रावधान है लेकिन बस संचालक नियमों को ताक पर रखकर सीमा से अधिक सामान ढो रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली बसों की छतों पर माल भेजा जाता है लेकिन कभी रास्ते में चेकिंग नहीं होती है। बसों की छतों पर सामान अधिक होने की वजह से कई बार तेज रफ्तार में चल रही बसें लहरा जाती है। ऐसी स्थिति में हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बसों में यात्री अपना सामान ले जा सकते हैं। इसका मानक निर्धारित है। मानक से अधिक सामान ढो रहे हैं तो गलत है। इसके बारे में वाणिज्यकर विभाग ही बेहतर बता सकता है।-संतोष कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़।
0
ट्रांसपोर्ट का सामान कैसे ले जाया जा रहा है, हमें हमसे मतलब नहीं है। हमारा काम वाहनों पर आ रहे या जा रहे पार्सल का बिल बाउचर चेक करना है। ओवरलोडिंग मामले में कार्रवाई परिवहन विभाग के जिम्मे है।-अरविंद पाठक, वाणिज्य कर अधिकारी।

0
रोडवेज बसों में यात्रियों साथ ही लगेज जा सकता है। पार्सल का सामान बस से ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। यदि बसों में पार्सल ढोए जा रहे हैं तो वह गलत है। अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-गौतम कुमार, डॉ. आंबेडकर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed