{"_id":"57ae110b4f1c1b8e34ee64da","slug":"good-law-and-order-in-the-state-from-other-provinces","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य प्रांतों से प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य प्रांतों से प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से अच्छी है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था। हमारे यहां तो महिलाएं दिन हो या रात बाहर निकल सकती हैं लेकिन अन्य प्रांतों में रात तो दूर, दिन को भी बाहर निकलने से डरती हैं। ये बातें प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने पुलिस लाइन परिसर स्थित हाल में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
पुलिस लाइन परिसर में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग संबंधों को नहीं भूलते। संबंध को निभाने के लिए ही आज वह यहां आए हैं।
गाजियाबाद में हुई घटना के बाद बसपा सुप्रीमो की ओर से सरकार से इस्तीफा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मायावती के पास और कोई काम नहीं है, इसलिए वह ऐसा कह रही हैं। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हमने चार साल में जनता से किए सारे वादे को पूरा किया लेकिन बीजेपी ने दो सालों में कोई वादा पूरा नहीं किया। अलबत्ता हमने मोदी के संसदीय क्षेत्र में सड़क और पुल बनाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये दिए।
कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि उप्र में अन्य राज्यों की तुलना में हमारी कानून व्यवस्था सबसे अच्छी है। जो भी घटनाएं हुई उनका खुलासा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। बाढ़ के संबंध में पूछे जाने पर बोले कि राहत कार्य में कमी नहीं है अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। आजमगढ़ और गोला के बीच बनने वाले पुल के संबंध में कहा कि जल्द ही इसका शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आदिल शेख, श्याम बहादुर यादव, अभयनरायन पटेल आदि उपस्थित थे।
लोक निर्माण मंत्री सबसे पहले मुबारकपुर पहुंचे। उनका चार्टर्ड प्लेन अलजामियतुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा। वह मुबारकपुर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और विपणन केंद्र का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष नाम पर रखने का एलान किया। वरिष्ठ पत्रकार हरिशरण पंत और पूर्व सांसद नंद किशोर यादव के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई।
रूट डायवर्जन से यात्री हुए परेशान
मंत्री शिवपाल यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क नजर आया। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्गों को सीलकर रूट डायवर्जन कर गाड़ियों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। इसके कारण, यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवपाल यादव को मुबारकपुर में पूर्व सपा नेता स्व. हाजी युनूस अंसारी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जाना था। जिसे देखते हुए विभाग के अधिकारी सड़क में बने गड्ढों को चिप्पी के सहारे भरने में लगे हुए थे। मुबारकपुर नगर के मुख्य प्रवेश स्थल, मुहल्ला पुरा खिजिर, रोडवेज चौराहा आदि जगहों से अतिक्रमणकारियों को हटाया जा चुका था। सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रशासन ने जीयनपुर-मुबारकपुर मार्ग, मुहम्मदाबाद-मुबारकपुर मार्ग, सठियांव-मुबारकपुर मार्गों का रूट डायवर्ट कर दिया था।
बिजली गड़बड़ी दूर न होने पर कार्रवाई
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जनपद आगमन पर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से कहा कि अगर शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मुख्य अभियंता पीपी सिंह को चेतावनी दी कि यदि मुबारकपुर क्षेत्र में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति आज से नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी। एमएलसी राकेश कुमार यादव की शिकायत पर चेतावनी दी कि यदि आज खराबी ठीक नहीं हुई तो कल कार्रवाई हो जाएगी। कहा कि नहरों में पानी टेल तक पहुंचना चाहिए। इस समय रोस्टर के हिसाब से नहीं बल्कि आवश्यकता के हिसाब से सभी नहरों में पानी छोड़ें। लोक निर्माण विभाग और पुल के निर्माण की समीक्षा में शिकायत मिल रही है कि मानक के अनुसार सड़कें बनाई नहीं जा रही हैं। इसलिए जो भी सड़कें बने मानक के अनुरूप बनें।