{"_id":"64d3e6da59f509c5d60dcdd4","slug":"gond-and-kharwar-mahasabha-took-out-a-procession-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-2420-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गोंड व खरवार महासभा ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गोंड व खरवार महासभा ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की ओर से खरवार महासभा ने बुधवार को मुख्यालय पर जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। इस दौरान गोंड महासभा ने समाज के लोगों को अनुसूचित जन जाति व खरवार महासभा ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक भेजा।
महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि बुधवार को दुनियाभर में आदिवासी दिवस मनया जा रहा है। इसी दिन आदिवासी समाज के मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। कहा कि 29 वर्षो बाद भी आदिवासी समाज मुख्यधारा से नहीं जुड़ सके। सरकार की सभी योजनाओं से इस समाज को वंचित किया जा रहा है।
खरवार महासभा के दीपू खरवार के कहा कि आदिवासी समाज की दशा खराब होती जा रही है। उसे हक हकूक से वंचित किया जा रहा है। इस दौरान सुर्यमुखी गोंड, रामरतन, अशोक, सुरेंद्र, हरेंद्र, प्रकाश, दानी गोंड आदि मौजूद रहे।