{"_id":"6064b4c18ebc3e593b402b07","slug":"give-information-about-people-coming-from-other-provinces-dm-azamgarh-news-vns5827243164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की दें सूचना : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की दें सूचना : डीएम
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय बालिका इंटर कालेज में बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। डीएम ने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि कोरोना संक्रमण को रोकना है तो सभी को अन्य प्रांतो से आने वाले व्यक्तियों की सूचना देनी होगी। जिससे उनकी जांच कराई जा सके। ताकि पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर समय से उनका उपचार हो सके और कंटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा सके।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अन्य प्रदेशों से जनपद में आने वाले सभी व्यक्तियों की कोविड-19 की जांच कराई जा रही है। जिन व्यक्तियों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, उनकी कंटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। उन्होने बताया कि 148 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस में से 102 कोरोना पॉजिटिव केस बसों तथा ट्रेनों के माध्यम से अन्य प्रदेशों से आए हैं। उनकी कंटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा चुकी है। जिनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट कल प्राप्त हुई है, उनकी कंटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर- 18008896734 स्थापित किया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना दे सकता है। इसी के साथ ही लैंड लाइन नंबर - 05462-356039, 356040, 356041, 356044 पर भी संपर्क कर सूचना दे सकता है। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील किया कि अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना अवश्य दें। जिससे कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।