फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Give 24 hours power to the city

शहर को दें 24 घंटे बिजली

Sat, 20 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Sat, 20 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Give 24 hours power to the city
massive power shortage
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर शनिवार को मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने शनिवार को अपने कार्यालय के सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा कि अधिकारी युद्धस्तर पर कार्य कराकर अधिक से अधिक प्रगति लाएं। तहसील और समाधान दिवस पर आने वाली समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जो भी शिकायती पत्र आएं, उसे समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से निस्तारित करें। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार गांवों, कस्बों और शहरों में क्रमश: 18, 20 और 24 घंटे विद्युत  आपूर्ति करें।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने इस दौरान विकास कार्यक्रमों से संबंधित शासन के एजेंडा बिंदुओं और कर-करेतर राजस्व वसूली की समीक्षा के साथ ही 25 मई को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित मंडलीय समीक्षा बैठक के निर्धारित 31 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी तहसील दिवस और थाना दिवस पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
विज्ञापन


विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विद्युत लाइनों में आग की घटनाओं में राहत वितरण निर्धारित समय सीमा के अंदर करें और इससे संबंधित जो भी प्रकरण लंबित हैं उसे दो दिन के अंदर निस्तारित करें। गेहूं क्रय के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिया कि किसी भी क्रय केंद्र पर क्रय से संबंधित किसी सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आलू का उचित मूल्य किसानों को दिलाए जाने के संबंध में मंडी परिषद को तत्काल पूरा विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिह्नित कर उनको अनिवार्य रूप से टीका लगाने का निर्देश दिया।

शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण किया जाए। उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना के सत्यापन में और तेजी लाने का निर्देश दिया। सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग, मंडी परिषद, पंचायती राज और स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो सड़कें अभी तक गड्ढ़ामुक्त नहीं हो सकी हैं उनका चिह्नांकन कर पूरी तरह गड्ढ़ामुक्त करें।


मौके पर जिलाधिकारी मऊ ऋषिरेंद्र कुमार, अपर आयुक्त (प्रशासन) उमाकांत त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल, मुख्य विकास अधिकारी मऊ आशुतोष कुमार द्विवेदी, एडी बेसिक नंदलाल सिंह, उप निदेशक पंचायतीराज जयदेव त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed