फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls shine in high school Topten in the district

Azamgarh News: जिले में हाईस्कूल टापटेन में बेटियों का जलवा

Sun, 21 Apr 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Girls shine in high school Topten in the district
आजमगढ़। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा शनिवार को कर दी गई। इन परीक्षा परिणामों में यूपी की टॉप टेन सूची में हाईस्कूल के दो और इंटर के दो विद्यार्थियों ने जगह बनाई। वहीं जिले की टॉप टेन सूची में हाईस्कूल के 28 और इंटरमीडिएट के 24 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में जहां लड़कियों का दबदबा रहा। जबकि इंटरमीडिएट में लड़के और लड़कियां बराबरी पर रहीं। हालांकि हाईस्कूल और इंटर में पहले और दूसरे स्थान पर लड़कों ने ही कब्जा जमाया।
विज्ञापन

हाईस्कूल के जिले के टॉप टेन की सूची में 28 विद्यार्थियों को जगह मिली है। जिसमें 16 लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं। लड़कियों में वैशाली यादव, सुनैना गुप्ता, मान्या पांडेय, एकता मिश्रा, अंजलि पटेल, कीर्ति यादव, स्नेहा यादव, अंशिका, पूजा यादव, आरती यादव, खुशी यादव, अंशिका यादव, खुशी यादव, नव्यता, शिवांगी यादव, पल्लवी यादव शामिल हैं। जबकि लड़कों में अर्पित, ऋषभ, मो. फैजान, मो. अब्दुल्लाह, मनोज यादव, कृष्णा प्रजापति, विदित यादव, विमल शर्मा, समित यादव, शिवम यादव, कमलाकांत यादव, और आर्य यादव शामिल हैं। जनपद की हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में भले ही 16 लड़कियों ने जगह बनाई है। लेकिन पहले और दूसरे स्थान पर बालकों में अर्पित और ऋषभ ने कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की जारी जिले की टॉप टेन सूची में कुल 24 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। जिसमें 12 बालक और 12 बालिकाएं शामिल हैं। बालिकाओं में अंकिता यादव, साक्षी, आत्मा कुमारी, संजना प्रजापति, अपाला यादव, शिवांगी मौर्य, तनिष्का भारती, ज्योति चौहान, वर्तिका प्रजापति, पल्लवी सिंह, विजय लक्ष्मी यादव और पिंकी प्रजापति शामिल हैं। वहीं बालकों में गौरव प्रजापति, सूर्यकांत सिंह, अंकुश यादव, हेमंत वर्मा, आकाश यादव, आर्यन चतुर्वेदी, शिवम प्रजापति, अमन यादव, प्रेम सागर, अनुराग यादव, सरबिल गोयल, उदित पाठक शामिल हैं। इंटर में भी पहले और दूसरे स्थान पर गौरव प्रजापति और सूर्यकांत सिंह ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed