फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girlfriend missing, lover's body found hanging from tree in front of house

प्रेमिका गायब, घर के सामने पेड़ से लटकी मिली प्रेमी की लाश

Sun, 10 Nov 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend missing, lover's body found hanging from tree in front of house
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनूप राम (16) पुत्र रामनयन शनिवार शाम से लापता था। रविवार की भोर में उसकी लाश दरवाजे के बाहर नीम के पेड़ से लटकी मिली। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें प्रेमिका के घरवालों की पिटाई से प्रेमिका की मौत हो जाने और उसके वियोग में खुद के जान देने की बात कही गई थी। उधर, अनूप की मां रीता देवी ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए राजू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृत किशोर बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम का मौसेरा भाई था।
विज्ञापन

कक्षा नौ के छात्र अनूप राम के पिता रामनयन सऊदी में नौकरी करते हैं। घर पर वह मां रीता देवी और तीन बहनों संग रहता था। अनूप की जेब से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक वह एक लड़की से प्रेम करता था। सात नवंबर शाम को वह उसके साथ था, तभी लड़की के चाचा ने देख लिया। लड़की को घर ले जाकर उसके परिवारवालों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका शव गायब कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह भी आत्महत्या कर रहा है। बताते हैं कि एक साथ पकड़े जाने पर लड़की के चाचा आदि ने अनूप को पहले बाहर फिर उसके घर में घुसकर पीटा था। इस मामले में मां रीता देवी ने राजू गुप्ता उसके भाई जितेंद्र आदि पर अनूप की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें कहा उसके बेटे को राजू गुप्ता और जितेंद्र गुप्ता आदि ने पकड़कर कहीं कैद कर रखा था। पीटकर हत्या करने के बाद लाश को दरवाजे के बाहर नीम के पेड़ से टांग दिया। अनूप की पीठ में चोट के निशान थे। उसके जूते और पैंट में मिट्टी लगी हुई थी। लग रहा था लाश को घसीटते हुए लाकर यहां लटका दिया गया है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक हत्या, घर में घुसकर मारपीट, सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। किशोरी का भी पता नहीं है। न ही उसके घर वालों ने कोई तहरीर दी है। इससे हत्या का भी शक है। दर्ज मुकदमे में उसे भी शामिल करते हुए जांच की जाएगी।
विज्ञापन

--
प्रधान ने दिया था सुलह का आश्वासन
अनूप राम बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम की सगी मौसी का बेटा था। अनूप की मौत के बाद घटना की जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात नवंबर को हुई घटना के संबंध में उसकी मौसी रीता देवी द्वारा थाने में तहरीर दी गई, लेकिन वहां पहले से ही मौजूद गांव के प्रधान हरिहर यादव ने रीता को शांत करा दिया। साथ ही यह भी कहा था कि लड़की के घर वालों को मैं समझा दूंगा। मामला यहीं पर खत्म कर दो, बावजूद इसके वे लोग माने नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed