{"_id":"6150791d8ebc3e002b2f999c","slug":"girl-sexual-assaulted-by-feeding-intoxicants-in-cold-drink-threatening-to-make-video-viral-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती संग किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती संग किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी
Sun, 26 Sep 2021 07:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। शनिवार को शहर कोतवाली में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच मं जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शहर के सिधारी क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। तहरीर में उसने कहा है कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के बड़ी हरैया गांव निवासी माझी उर्फ रामजनम उससे रोडवेज के पास मिला। उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। वह बेहोश हो गई तो उसे लेकर बिलरिया की चुंगी चला गया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो वीडियो दिखा का उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके साथ मारपीट की और सोने का लॉकेट छीन लिया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत युवती ने पुलिस ऑफिस में की। शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से तहरीर शहर कोतवाली में पहुंची और शनिवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर केके गुप्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।