फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl dies falling from scooty

स्कूटी से गिरकर बालिका की मौत

Thu, 17 Oct 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girl dies falling from scooty
बलरामपुर। कंधरापुर के करतालपुर के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर बालिका की मौत हो गई जबकि मुबारकपुर थाने के गुलऊर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृत बालिका श्रेया मौर्य (9) पुत्री महेश शहर कोतवाली क्षेत्र के लछीरामपुर गांव की थी। दो बहनों में बड़ी श्रेया कक्षा पांच में पढ़ रही थी। बुधवार की शाम श्रेया अपने पिता के साथ स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रही थी। करतालपुर के पास वह स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में मुबारकपुर थाने के बलिया कल्याणपुर गांव निवासी योगेंद्र (38) पुत्र बाबूलाल बुधवार को बाइक से शहर आया हुआ था। यहां से घर लौटते समय जैसे ही गुलऊर गांव के पास पहुंचा कि उसकी बाइक में अनियंत्रित अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से वह घायल हो गया। योगेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed