फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   girl dead body found case incident police revealed uncle murder pooja in azamgarh

आजमगढ़: पड़ोसियों ने नहीं घर वालों ने ही की थी पूजा की हत्या, सगे दोनों चाचा ने ली जान

Wed, 21 Jul 2021 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Jul 2021 04:54 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक सप्ताह से इसकी जांच कर रही थी।

विज्ञापन
girl dead body found case incident police revealed uncle murder pooja in azamgarh
पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव में युवती की पोखरे में मिली लाश प्रकरण का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। युवती की हत्या हुई थी और हत्या पड़ोसियों ने नहीं बल्कि उसके सगे दो चाचा ने मिल कर की थी। सप्ताह भर माथापच्ची करने के बाद पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में सफल हो सकी है और दोनों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


असवनिया गांव निवासी उदयभान परिवार के साथ हरियाणा में रहते हैं। उसकी पुत्री पूजा बीए की परीक्षा देने के लिए चार जुलाई को गांव आई थी। 13 जुलाई की रात वह घर से गायब हो गई और 14 जुलाई की सुबह उसकी लाश गांव के पोखरे से बरामद हुई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने गांव के ही रोहित पुत्र ज्ञानचंद, सौरव व राम प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह भर की कड़ी विवेचना में पुलिस यह पता लगाने में सफल रही कि नामजद अभियुक्तों ने नहीं बल्कि मृतका के दो चाचा चंद्रभान व सूर्यभान ने ही उसकी हत्या की है। बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि पूजा के मोबाइल पर गांव के ही रोहित का फोन आ रहा था। घटना वाले दिन भी कई कॉल आए थे। जिसके बाबत जब उससे पूछताछ की गई तो वह उल्टी-सीधी बातें करने लगी।

इसी गुस्से में उसके बाल पकड़ कर मुंह दीवार में दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे लाश को पोखरे में फेंक आए और खुद के बचाव में युवती के लापता होने की अफवाह फैला दी। पुलिस ने दोनों आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीओ (लालगंज) मनोज रघुवंशी ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह जब युवती की लाश पोखरे से बरामद हुई थी तो दोनों चाचा लाश लेकर घर चले आए थे और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तभी से मामला ऑनर किलिंग का लग रहा था। काफी प्रयास के बाद पुलिस हत्या के तार जोड़ने में सफल हुई और हत्यारोपी दोनों चाचा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed