फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghazipur's girl ate poison before cowna, died

Azamgarh News: गाजीपुर की युवती ने गौवना के पूर्व खाया जहर, मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur's girl ate poison before cowna, died
तरवां थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अवनी के पास रविवार की शाम गाजीपुर की रहने वाली एक नव विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका विवाहित थी और सोमवार को उसका गौवना होना था। वह तरवां किसी से मिलने के लिए आयी थी।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत अमेदा गांव निवासिनी प्रीति राजभर (24) की नौ मई 2022 को गाजीपुर जिले के ही सैदपुर थाना अंतर्गत सिघरा गांव में शादी हुई थी। सोमवार को उसका गौवना होने वाला था। इससे एक दिन पूर्व रविवार को ही प्रीति स्कूटी से तरवां थाना क्षेत्र के अवनी गांव किसी से मिलने के लिए आयी थी। इसी दौरान उसने गांव के प्राइमरी विद्यालय के पास विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के बाबा विजय बहादुर ने बताया कि वह किसी से मिलने के लिए तरवां के अवनी गांव आयी थी। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गौवना के एक दिन पूर्व ही विवाहित युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed