फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghazi Mian's celebrated Urs under the Corona Guide Line

कोरोना गाइड लाइन के तहत गाजी मियां का मनाया गया उर्स

Sun, 30 May 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ghazi Mian's celebrated Urs under the Corona Guide Line
मुहल्ला जालंधरी स्थित गाजी मियां की मजार पर कोरोना गाइड लाइन के अनुसार रविवार को गाजी मियां का उर्स मनाया गया। अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर नियाज-फातिहा कराया और परिवार की सलामती की दोआ मांगी। गाजी मियां रौजा कमेटी के लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मजार शरीफ का दरवाजा बंद रखा था। जिसके कारण अकीदतमंद रौजे के बाहर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए नियाज-फातिहा कराया। मजार के आस-पास फूल, अगरबत्ती की दुकान के अलावा किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगी हुई थी,न ही मेले का आयोजन था। जिन लोगों की मन्नते पूरी हुइ थी वे मजार शरीफ का दरवाजा बंद होने के कारण चादर नहीं चढ़ा सके। गत वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण मजार शरीफ पर न तो मेला लगा था और न ही मजार शरीफ का दरवाजा खोला गया था। इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण का प्रभाव रहने के कारण कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गाजी मियां का उर्स बड़ी ही सादगी और सोशल डिस्टेंसिग के साथ मनाया गया। इस मौके पर गाजी मियां रौजा कमेटी के परवेज बाबा, रेयाज खान, मन्नान अहमद, मुन्ना, श्रीराम सोनकर,अशोक गोंड,राजू,उबैद खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed