फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghagra started decreasing after crossing the red mark

लाल निशान पार करने के बाद घटने लगी घाघरा

Fri, 05 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ghagra started decreasing after crossing the red mark
लाटघाट। डिघिया नाले पर घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार को लाल निशान पार कर गया था। जिसके कारण नदी के तटीय क्षेत्र में रहने वालों की परेशानियां बढ़ने लगी थी। लेकिन बुधवार की शाम चार बजे लाल निशान के पार पहुंची घाघरा फिर घटना शुरू हो गई। इससे नदी के मुहाने पर बसे गांव के लोगों ने राहत की सांस तो जरूर ली है, लेकिन डर अभी भी बरकरार है। घाघरा नदी 24 घंटे में बदरहुंआ पर 14 सेमी. घटाव तो डिघिया पर भी 14 सेमी. का घटाव दर्ज किया गया। बदरहुवा गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। बुधवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.02 मीटर दर्ज किया गया था। जो बृहस्पतिवार को 14 सेमी. घटकर 70.88 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर बुधवार को जलस्तर 70.41 मीटर था जो बृहस्पतिवार को 14 सेमी घटकर 70.27 मीटर हो गया। घाघरा नदी का जलस्तर घटने- बढ़ने से तटवर्ती गांव में कटान तेज हो गई है। बता दें कि उर्दिहा, देवारा खास राजा और परसिया गांव में घाघरा की कटान तेज हो रही है। इससे अब तक सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ जमीन घाघरा में विलीन हो चुकी है। कटान को लेकर देवारा क्षेत्र के किसान व ग्रामीण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed