{"_id":"64da77cff2a88829d70fd324","slug":"ghaghras-water-level-continues-to-decrease-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-2733-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घाघरा के जलस्तर में लगातार घटाव जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घाघरा के जलस्तर में लगातार घटाव जारी
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में दो दिनों से लगातार घटाव जारी है। घटाव होने से जहां देवारावासी राहत महसूस कर रहे हैं तो वहीं नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में पढ़ने वाले गांव के पास कटान कर रही है। जिससे किसानों की खेती योग्य जमीन घाघरा में समा रही है।
घाघरा नदी अब तक 42 बीघा जमीन काट चुकी है। उर्दिहा और सहबदिया में भी कटान जारी है। नदी का जलस्तर घटने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के आसपास पानी का जलजमाव हो गया है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप गांव में बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अभी तक कीटनाशक दावाओं का छिड़काव नहीं किया गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
उधर, रविवार को घाघरा का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 71.62 मीटर था जो सोमवार को 23 सेमी घटकर 71.39 मीटर हो गया। वहीं डिघिया गेज पर रविवार को जलस्तर 70.92 मीटर था जो सोमवार को 23 सेमी घटकर 70.69 मीटर हो गया। नदी डिघिया गेज पर अभी भी खतरा बिंदू से ऊपर बनी हुई है।