फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra reached 27 cm above red mark on Dighiya

डिघिया पर लाल निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा

Sun, 11 Aug 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra reached 27 cm above red mark on Dighiya
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। विगत तीन दिनों से नदी डिघिया गेज पर लाल निशान से ऊपर बनी है। विगत 24 घंटे में नदी का जलस्तर बदरहुआ गेज पर 16 सेमी और डिघिया गेज पर 15 सेमी बढ़ा। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी की कटान में भी तेजी आई है। जिसे देख ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच आई हैं।
विज्ञापन

जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी हर साल देवारावासियों के लिए मुसीबत बनती है। विगत पांच दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। नदी तीन दिनों से डिघिया गेज पर लाल निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण कटान में भी तेजी आ गई है। जिससे तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच आई हैं। नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में लेती जा रही है। बदरहुंआ गेज पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर और डिघिया गेज पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। शुक्रवार को बदरहुंआ नाले पर शाम को चार बजे नदी का अधिकतम जलस्तर 71.34 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को 16 सेमी बढ़कर 71.50 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर ही रहा। बदरहुंओ गेज पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम खतरा बिंदु 72.98 मीटर है। डिघिया नाले पर शुक्रवार को अधिकतम जलस्तर 70.52 मीटर दर्ज किया गया था जो 15 सेमी बढ़कर 70.67 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर ही रहा। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम बिंदु 72.10 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed