फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra increased by three cm at Badrahuna and seven cm at Dighiya

बदरहुंआ पर तीन और डिघिया पर सात सेमी बढ़ी घाघरा, तेजी हो रही कटान

Mon, 06 Jul 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra increased by three cm at Badrahuna and seven cm at Dighiya
लाटघाट। जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में सोमवार को दोनों गेज पर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। कई गांवों में नदी तेजी से कटान कर रही है। इस कारण उन गांवों के लोग अब अपना सामान समेटकर दूसरी जगह आशियाना बसाने कर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर देवारा से होकर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नदी द्वारा कटान जारी है। सोमवार को नदी के जलस्तर में बदरहुंआ पर तीन और डिघिया पर सात सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। घाघरा की कटान से हरैया ब्लाक के अचलनगर ग्राम सभा के देवारा अचल सिंह और देवारा गरीब दुबे में कटान हो रही है तो वहीं दुबान में भी कटान तेजी से हो रही है। देवारा खास राजा के मुरारी का पूरा व त्रिलोकी का पूरा नई बस्ती में भी कटान जारी है। तेजी से हो रही कटान के कारण लोग सहमे हैं। मुरारी का पुरवा के राम दरस, जयराम अपने सामान को समेट कर बिसरा गोला गोरखपुर में जाकर शरण ले रहे हैं। वहीं अभी तक जमीन का आवंटन ना होने से लोग मजबूर होकर अपने नात रिश्तेदारों और सगे संबंधी के यहां शरण ले रहे हैं। मुरारी का पुरवा नई बस्ती निवासी लालबचन, रामवृक्ष, राजपत, लोरी, रामनाथ, धनंजय सिंह, राम दरस, जगदर, लालधर, राम दरस, रामकरन, लक्षिराम आदि, नई बस्ती त्रिलोकी के पुरवा के रामनिवास, रामबिजय, रविंद्र, सुशीला, राजेंद्र, सचिव, रामकेश, रामकरण आदि के आशियाने पर खतरा मंडरा रहा है। बदरहुंआ नाले पर रविवार को नदी के जलस्तर 70.65 मीटर से तीन सेमी बढ़कर 70.68 मीटर पर आ गया। वहीं डिघिया नाले पर रविवार के जलस्तर 69.64 मीटर से सात सेमी बढ़कर 69.71 मीटर पर आ गया। बदरहुंआ में नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर और डिघिया में खतरा बिंदू 70.40 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed