फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra increased by 32 cm at Badrhuna and 15 cm at Dighiya

बदरहुंआ में 32 तो डिघिया में 15 सेमी बढ़ी घाघरा

Sun, 29 Sep 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra increased by 32 cm at Badrhuna and 15 cm at Dighiya
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी ने कटान तेज कर दी है। विगत 24 घंटे में नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 32 सेमी और डिघिया गेज पर 15 सेमी बढ़ा।
विज्ञापन

जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी एक बार फिर से तांडव मचाने की ओर बढ़ रही है। नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण इसके जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। बदरहुंआ नाले पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर और डिघिया नाले पर 70.40 मीटर है। शुक्रवार को बदरहुंआ नाले पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.06 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को 32 सेमी बढ़कर 71.38 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर ही रहा।
विज्ञापन

यहां पर नदी का अधिकतम खतरा बिंदू 72.98 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर शुक्रवार शुक्रवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 69.84 मीटर दर्ज किया गया था जो 15 सेमी बढ़कर 69.99 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर ही रहा। यहां पर नदी का अधिकतम खतरा बिंदू 72.10 मीटर है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही कटान तेज हो गई है। लगातार हो रही बारिश और तेज हुई कटान ने तटवर्ती इलाको में दहशत फैला दी है। लोग अपनी कृषि योग्य भूमि को घाघरा की धारा में विलीन होता देखने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed