{"_id":"5940269b8664197e5d8b47ed","slug":"get-possession-list-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे की सूची कराएं उपलब्ध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे की सूची कराएं उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कब्जे की सूची कराएं उपलब्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट भवन में मंगलवार को अवैध कब्जा और अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा सिचांई विभाग, आवास विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, बेसिक शिक्षा, वन विभाग, नगर पालिका आदि विभागों से अधिकारियों को अतिक्रमण और अवैध कब्जे की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों के संबंधित अधिकारी अवैध कब्जों, अतिक्रमण की सूची तैयार कर लें। जिन विभागों की भूमि पर कोई अवैध कब्जा नही है तो वे इस आशय का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनपद में चकरोड, नाली, तालाब, पोखरी, कब्रिस्तान तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या के निराकरण के लिए युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जाए और अतिक्रमण हटाया जाए।
साथ ही अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही के दौरान ग्राम प्रधान तथा अन्य क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग लें। जिससे जनपद के भूमि विवादों का शीघ्र निस्तारण करना संभव हो सकें। मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
नाले और सड़क से हटाया गया अतिक्रमण : आजमगढ़/निजामाबाद। शासन के निर्देश पर प्रशासन अतिक्रमण को लेकर काफी गंभीर हो गया है। नगरपालिका द्वारा मंगलवार को खत्रीटोला मुहल्ले में नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। नगर के खत्री टोला मुहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा नाले का अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी शिकायत भाजपा नेता सुनील राय ने जिलाधिकारी से की थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम सदर अभय कुमार मिश्र के नेतृत्व में नगरपालिका और आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन के सहारे नाले पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया। वहीं, निजामाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने मंगलवार को अभियान चलाकर नई सड़क पर पुरानी तहसील चौक आदि क्षेत्रों से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने कहा कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।