{"_id":"6664bff5719d4abde2057044","slug":"get-e-kyc-done-for-ration-card-at-the-ration-dealers-place-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-116319-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कोटेदार के यहां राशनकार्ड की कराएं ई केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कोटेदार के यहां राशनकार्ड की कराएं ई केवाईसी
विज्ञापन
ठेकमा। तहसील मार्टीनगंज के सभागार में शनिवार को क्षेत्र के कोटेदारों की बैठक हुई। इसमें पूर्ति निरीक्षक राजकमल राय ने कहा कि सभी राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी कराना आवश्यक है। राशन कार्ड धारक अपने कोटेदार के यहां जाकर ई केवाईसी करा सकते हैं।
राशन कार्ड लाभार्थियों के डेटाबेस में सीडेड आधार नंबर का समुचित वैलिडेशन नहीं हो पाने के कारण पात्र आपात्र लाभार्थियों की पहचान और आधार से खाद्यान्न वितरण में आने वाली समस्याओं को निस्तारण ई केवाईसी द्वारा करना है। राशन कार्ड लाभार्थियों की ई केवाईसी ई पास के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निशुल्क कराया जाएगा।
लाभार्थी अपनी निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई केवाईसी करा सकते हैं। ई केवाईसी के लिए लाभार्थियों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। ई केवाईसी के साथ इस विकल्प के अंतर्गत राशन कार्ड से मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यदि किसी राशन कार्ड में मुखिया के परिवार का संबंध गलत दर्ज है तो उसे भी सुधारा जा सकेगा।