फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gave triple talaq for not giving dowry of Rs 5 lakh

Azamgarh News: पांच लाख दहेज न देने पर दिया तीन तलाक

Sat, 14 Dec 2024 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq for not giving dowry of Rs 5 lakh
आजमगढ़। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, तो एसपी के निर्देश पर बिलरियागंज थाने की पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिलरियागंज के छिछोरी गांव निवासी तमन्ना बानो 12 दिसंबर को एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि निकाह 13 सितंबर 2015 को मुबारकपुर के गोछा गांव निवासी जाहिद से हुआ था। आरोप है कि निकाह के समय से ही पीड़िता के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे लेकिन किसी तरह अनुनय विनय करने पर वो निकाह के लिए तैयार हुए। निकाह के बाद से ही पति जाहिद, देवर वाहिद, ननद रुखसाना, अंजुम और शबनम कम दहेज मिलने के कारण उसे प्रताड़ित करते रहते थे। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारते-पीटते थे। लगातार दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। इस बारे में जब उसने मायके में बताया तो लोग लोक-लाज के मारे चुप रहने को बोले। कहे की धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद नौ सितंबर 2024 को पति जाहिद ने उसे बहुत मारापीटा। तीन बार तलाक बोल कर अलग हो गया। इतना ही नहीं जाहिद ने धमकी दी कि बिना पांच लाख रुपये लिए आई तो जान से मार देंगे। एसपी के निर्देश पर बिलरियागंज थाने की पुलिस ने पति जाहिद, देवर वाहिद, ननद रुखसाना, अंजुम और शबनम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed