फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gave birth to a son at the district hospital slip counter

Azamgarh News: जिला अस्पताल पर्ची काउंटर पर पुत्र को जन्म दिया

Tue, 11 Jul 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gave birth to a son at the district hospital slip counter
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे एक प्रसूता प्रसव पीड़ा से परेशान हो उठी। यह देख जिला अस्पताल की चार नर्सों ने मौके पर ही महिलाओं का घेरा बनवा कर प्रसूता की नार्मल डिलेवरी कराई। प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया है। इसके बाद 102 नंबर एंबुलेंस बुला कर जच्चा व बच्चा को जिला महिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार निवासी सुनीता 30 पत्नी विशाल गर्भवती थी। उसकी भाभी पूजा का पुत्र विजय बीमार था और वह जिला अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार को सुनीता अपने भाभी के पुत्र को देखने के लिए जिला अस्पताल आयी थी। शाम लगभग पांच बजे वह जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास खड़ी थी कि अचानक से उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जानकारी होते ही अस्पताल की नर्स सुशीला, हेमलता, रेश्मा व सुनम सिंह भाग कर मौके पर पहुंची और डिलीवरी कराई। परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने नर्सो के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed