फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gas agency of Patidar of Mafia Kuntu Singh attached

माफिया कुंटू सिंह के पटीदार की गैस एजेंसी कुर्क

Mon, 16 May 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gas agency of Patidar of Mafia Kuntu Singh attached
डीएम विशाल भारद्वाज के आदेश पर तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रदेश के टापटेन अपराधी माफिया कुंटू सिंह के अपराधिक कृत्यों से अर्जित किए गए धन से पटीदार के नाम छपरा सुलतानपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी के भवन और गोदाम को रविवार की शाम कुर्क किया गय ा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर चिन्हित अपराधिक माफिया कुंटू सिंह पुत्र पुत्र रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुलतानपुर कोतवाली जीयनपुर द्वारा अपराध से अर्जित धन से अपने पटीदार उमेश सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह व अंकिता सिंह पत्नी उमेश सिंह के नाम से संयुक्त रुप से छपरा सुलतानपुर में भवन और गोदाम बनाया गया था। जिसमें भारत गैस एजेंसी चलती है। प्रशासनिक जांच में यह सामने आया कि माफिया होने के कारण कुंटू सिंह अपने नाम पर गैस एजेंसी नहीं ले सकता। उक्त गैस एजेंसी का संचालन गुप्त रूप से माफिया ही करते हैं। उनके प्रभाव और दहशत के कारण आसपास में गांव के लोगों द्वारा कोई नया कनेक्शन नहीं दिया जाता। ना ही कोई एजेंसी लेता है। एजेंसी से होने वाला लाभ गुप्त रूप से माफिया कुंटू सिंह के पास ही जाता है। जिसका उपयोग वह मुकदमे की पैरवी और गवाहों को धमकाने में करता है। प्रदेश के अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज ने 12 मई को तहसीलदार सगड़ी और प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जीयनपुर को उक्त संपत्तियों को नियमानुसार कुर्क करने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने रविवार की शाम भारत गैस एजेंसी के भवन और गोदाम को कुर्क कर लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed