फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garbage removed from the city, which is falling on the roadside, bad smell

सड़क किनारे गिरा रहे नगर से निकाला कूड़ा, दुर्गंध से बुरा हाल

Sat, 11 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Garbage removed from the city, which is falling on the roadside, bad smell
निजामाबाद में हाईवे के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से नगर के आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सड़क पर नगर पंचायत प्रशासन कूड़े का निस्तारण कर रहा है। बरसात के चलते सड़क की पटरियों व किनारों पर फेंके गए कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों का बुरा हाल है। नगर पंचायत प्रशासन के रवैये को लेकर लोग आक्रोशित है।
विज्ञापन

नगर पंचायत निजामाबाद को शासन से डंपिंग ग्राउंड बनवाने के लिए धन आवंटित हो चुका है। इसके बाद भी नपं प्रशासन अब तक नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड स्थापित नहीं कर पाया है। जिसके चलते प्रतिदिन नगर से निकलने वाले कूड़े को कभी सेंटरवा तो कभी रानी की सराय बाईपास के किनारे फेंका जाता है। वहीं निजामाबाद-फरिहां मार्ग पर तहसील मुख्यालय के पास भी सड़क किनारे नगर पंचायत द्वारा कूड़े का निस्तारण किया जाता है। जिससे नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। बरसात का मौसम होने के चलते सड़क किनारे फेंका जा रहा कूड़ा सड़ कर दुर्गंध पैदा कर रहा है। जिससे राहगीरों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वहीं आसपास स्थित आबादी में रहने वाले लोग खासे परेशान हो चुके है। लोगों का कहना है कि नपं की लापरवाही से कभी भी इन क्षेत्रों में संक्रामक रोग भी फैल सकता है। रघुनाथ, स्थानीय निवासी। ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखा है लेकिन नगर से निकलने वाले कूड़े को विभिन्न सड़कों के किनारे फेक रहा है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से उक्त रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है। पैसा मिलने के बाद भी डंपिंग ग्राउंड न बन पाना समझ से परे है। संत प्रसाद सोनी, स्थानीय निवासी ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा नगर के आसपास की ग्रामीण आबादी के लोग भुगत रहे है। नगर के बाहर सड़क के पटरियों के किनारे नगर पंचायत प्रशासन जहां चाहता है वहां कूड़ा फेक देता है। कई जगहों पर तो कूड़े का ढेर तक लग गया है। संजय गुप्ता, स्थानीय निवासी ने कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी नगर में सफाई व्यवस्था को काफी अच्छी तरह से कर रहे है लेकिन नगर का कूड़ा नगर के बाहर सड़क किनारे फेक कर गंदगी फैला रहे है, जो उचित नहीं है। जिन मार्गो की पटरियों पर कूड़ा फेका जा रहा है। वहां की स्थिति काफी नारकीय हो गई है। त्रिभुवन प्रजापति, सभासद ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते यह हाल है। नगर के बाहर सड़क किनारे कूड़ा फेके जाने से काफी परेशानी हो रही है। आसपास के मकानों में रहने वालों को तो काफी बुरा हाल है। नगर पंचायत प्रशासन को जल्द डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं, प्रहलाद पांडेय, ईओ नगर पंचायत निजामाबाद ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन डंपिंग ग्राउंड बनाने की कवायद में जुटा हुआहै। बहुत जल्द नगर पंचायत का डंपिंग ग्राउंड बन जाएगा। जिसके बाद नगर से निकलने वाले कूड़े को डंपिंग ग्राउंड पर ही फेका जाएगा। डंपिंग ग्राउंड के न होने से सड़क किनारे कूड़ा फेकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed