फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garbage dumped on road, Municipality administration is flouting the decree of DM

डंपिंग ग्राउंड था भेजना, फैला कर छोड़ दिया नपा प्रशासन ने

Tue, 29 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Garbage dumped on road, Municipality administration is flouting the decree of DM
रोडवेज बाईपास के बाग लखराव पुल के पास फेंका गया कूड़ा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन पर डीएम के फरमान का भी कोई असर नहीं हो रहा है। बरसात के चलते आई बाढ़ से डंपिंग ग्राउंड पर पानी भर जाने से नपा शहर का कूड़ा बागलखराव पुल के पास फेंकवा रहा था। जिसे दीपावली बाद डीएम ने हटवाने का निर्देश दिया था। इस कूड़े के ढेर को हटाने के बजाए नपा प्रशासन ने उसे फैला कर आसपास की जमीन को पाट रहा है।
विज्ञापन

पिछले माह हुई बरसात के बाद तमसा समेत जिले में बहने वाली सभी नदियों में ऊफान आ गया था। हालत बाढ़ जैसे हो गये थे और हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा था। नगर पालिका के मझगावां गांव स्थित डंपिंग ग्रांउड भी पानी से भर गया था। इतना ही नहीं डंपिंग ग्राउंड जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह से पानी में डूब गया था। नपा प्रशासन इसके चलते शहर से निकलने वाला कूड़ा डंपिंग ग्राउंड नहीं भेज पा रहा था और उसका अस्थायी निस्तारण बाईपास बंधे पर बाग लखराव के पुल के दोनों तरफ किया जा रहा था। नपा प्रशासन का कहना था कि डंपिंग ग्राउंड से पानी हटते ही इसे पुन: उठा कर वहीं भेज दिया जायेगा। दीपावली के एक दिन पूर्व जिलाधिकारी एनपी सिंह ने भी कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि बाईपास बंधे के किनारे नपा द्वारा फेंका गया कूड़ा दीपावली के बाद उठवा कर डंपिंग ग्राउंड पहुंचा दिया जायेगा। इसके लिए अतिरिक्त पचास कर्मचारी लगाये जाएंगे। इतना ही नहीं डंपिंग ग्राउंड पर प्लांट लगाकर तीन माह में सभी कूड़े का स्थायी रुप से निस्तारण भी करा दिया जायेगा। डीएम के इस फरमान की भी नपा प्रशासन ने धज्जियां उड़ा दी। कूड़ा बाईपास बंधे से उठवा कर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाने के बजाए वहीं अगल-बगल की जमीन को पाटते हुए फैला दिया गया है। नपा की यह कवायद पूरी तरह से एनजीटी के निर्देशों की भी अवहेलना कर रही है। अब देखा है कि जिला प्रशासन नपा की इस कवायद पर क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन

--
कूड़ा फैलाया नहीं गया है बल्कि उठा कर डंपिंग ग्राउंड भेजा गया है। एक दिन में ही सारा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड नहीं भेजा जा सकता है। दो तीन दिनों में सारा कूड़ा डंपिंग गाउंड भेज दिया जाएगा। - शुभनाथ प्रसाद, ईओ, नपा आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed