फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garbage disposal plant started, 50 tons of garbage disposal per day

शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण प्लांट, प्रतिदिन 50 टन कूड़े का निस्तारण

Fri, 19 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant started, 50 tons of garbage disposal per day
मुबारकपुर। नगर पालिका मुबारकपुर के मोहल्ला पुरा दुल्हन वार्ड 24 में स्थापित डंपिंग ग्राउण्ड पर पूजा कन्सोलेशन कंपनी हरियाणा की ओर से लगाए गए कूड़ा निस्तारण प्लांट (प्री-प्रोसेसिंग सिस्टम) का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को बटन दबाकर उद्घाटन किया। डीएम ने बताया कि प्लांट के माध्यम से मिश्रित कूड़ा प्रोसेसिंग के बाद खाद, बड़ी पन्नी, छोटी पन्नी और इनट वेस्ट प्राप्त होगा। नगर पालिका खाद किसानों को भी दे सकती है। इनट वेस्ट से गड्ढ़े भरने का कार्य होगा। बड़ी एवं छोटी पन्नी को प्लास्टिक की सामग्री बनाने में प्रयोग किया जा सकता है। लगभग 700 रुपये प्रति टन की दर से कूड़ा कंपनी लेगी। प्राप्त मैटेरियल नगर पालिका मुबारकपुर को दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह का प्लांट लगाया जाना स्वच्छता के प्रति सराहनीय कार्य है। प्लांट किस प्रकार कार्य करेगा इसकी विस्तृत जानकारी ली। कहा कि यदि मुबारकपुर में लगाए गए प्लांट की परफॉर्मेंस बेहतर रही तो अन्य नगर निकायों में भी इस तरह का प्लांट लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुरा दुल्हन स्थित नपा की 54 बिस्वा भूमि पर स्थित डंपिंग ग्राउंड पर पूर्वांचल का पहला आधुनिक कूड़ा प्रबंधन प्लांट लगाया गया है। डीएम के साथ एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार भी मौजूद रहे। ईओ राजपति अविचल ने बताया कि यह प्लांट हरियाणा की कंपनी पूजा कंसोलेशन ने लगाया है। नगरपालिका साढ़े छह लाख प्रतिमाह कंपनी को वहन करेगी। प्लांट के माध्यम से निर्मित खाद और मैटेरियल को बेचकर इसकी पूर्ति की जाएगी। प्रतिदिन 40 से 50 टन कूड़ा निस्तारण कर खाद आदि तैयार किया जाएगा। उदघाटन से पूर्व सुबह दस बजे प्लांट का ट्रायल किया गया। लगभग एक क्विंटल कूड़ा प्लांट के पहले प्रोसेस मशीन में डाला गया। लगभग 40 किलो ग्राम खाद तैयार की गई। कंपनी के क्षेत्रीय प्रभारी सुचित शुक्ला, एमके अग्निहोत्री की देखरेख में प्लांट संचलित होगा। क्षेत्रीय प्रभारी ने बताया कि कूड़े में साग, सब्जियों के छिलके की मात्रा अधिक होने पर 50 प्रतिशत से अधिक खाद निकल सकती है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, राजन चौधरी, रागिब मसऊद, रविन्द्र सिंह, मोनू सिंह, अम्मार अदीबी, अरशद जमाल, वकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब तक नहीं लगा ट्रांसफार्मर
मुबारकपुर। प्लांट को संचलित करने के लिए 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। ईओ राजपति अविचल ने डीएम को बताया कि विद्युत विभाग को पत्र लिखा गया है। अभी तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि प्लांट के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना आवश्यक है। विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed