{"_id":"62a23d95c527b04e8d50da11","slug":"ganga-dussehra-devotees-take-a-dip-in-the-lake-of-faith-azamgarh-news-vns6580960121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा : आस्था के सरोवर में श्रद्घालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा : आस्था के सरोवर में श्रद्घालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
गंगा दशहरा के मौके पर बृहस्पतिवार को भैरव धाम पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में जैसे ही भैरव धाम का कपाट खुला तो श्रद्घालुओं की दर्शन करने के लिए भारी भीड़ जुट गई। स्नान व दर्शन करने के बाद सभी लोगों ने विशाल मेले का आनंद उठाया और मनपसंद के सामानों की खरीदारी किया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम थे। मेले में पुलिस चक्रमण करते नजर आई। यह मेला एक सप्ताह तक चलेगा।
कस्बा स्थित भैरव धाम पर प्रतिवर्ष गंगा दशहरा का मेला लगता है। इस मेले में आजमगढ़ के अलावा आसपास के जनपदों से भी लोग दर्शन पूजन के लिए आते हैं। बृहस्पतिवार को भोर में लगभग चार बजे जब धाम का कपाट खुला तो बाबा भैरव के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जूट गई। दर्शन के पहले धाम में स्थित पवित्र सरोवर में लोगों ने स्नान किया। इसके बाद फूल, माला, बताशा, नारियल व मिर्च की बोरियां चढ़ाकर अपने- अपने परिवार की सुख समृद्घि की कामना किया।साथ ही मन्नतें मांगी। प्राचीन भैरव धाम से लोगों की काफी आस्था जुड़ी है। यहां आने वाले भक्तों को कभी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता। उनकी हर मुरादे पूरी होती है, संकटों से मुक्ति मिलती है। कपाट खुलते ही भक्तों ने बाबा के चरणों में मत्था टेकना शुरू कर दिया। जिन परिवारों में मांगलिक कार्य संपंन हुए थे उन परिवारों की महिलाओं ने गरीबों को अन्नदान व बाबा को हलवा पूरी अर्पित किया। इसके अलावा काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का अनुश्रण किया। मेले में मनोरंजन के लिए लगे काला जादू, तरह-तरह के छोटे बड़े झूले, स्टीमर पार्क आदि का लोग खुब आनंद उठाए। मंदिर के बाहर मैदान में लगी खिलौने, श्रृंगार की दुकानों, व चटपटे व्यंजनों की खरीदारी के लिए बच्चों, महिलाओं का रेला लगा रहा। मेले में मिट्टी के बर्तन, लघु कृषि यंत्रों और घरेलू उपयोग, परिधान की दुकानें काफी संख्या में लगी है। शांति व्यवस्था हेतु जहां एक तरफ पुलिस बल तैनात है वहीं ग्राम प्रधान द्वारा स्वयंसेवकों के माध्यम से लोगों की सहायता की जा रही थी।