फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ganesh and vase of Black Pottery to meet Modi and Yogi

मोदी और योगी को भेंट करेंगे ब्लैक पॉटरी के गणेश और फूलदान

Fri, 31 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ganesh and vase of Black Pottery to meet Modi and Yogi
प्रधानमंत्री से भेंट करने के लिए तैयारी की गई निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को ब्लैक पॉटरी से बनी भगवान की गणेश प्रतिमा और फूलदान भेंट किया जाएगा। इसे निजामाबाद के कलाकार पूरे मनोयोग से बनाने में जुटे हैं। फूलदान की खासियत ये होगी कि इस पर पीएम की तमाम योजनाओं को समाहित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत निजामाबाद के हुसैनाबाद मुहल्ले के हस्त शिल्पी अपनी कला से देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान को बनाए हुए हैं। अयोध्या में भूमि पूजन के समय निजामाबाद की मिट्टी की कलाकृति गणेश की प्रतिमा और फूलदान जिस पर प्रधानमंत्री के सभी योजनाओं को कलाकृति के रूप में प्रदर्शित कर उन्हें सप्रेम भेंट किया जाएगा। इन दोनों कलाकृतियों को तैयार करने में कारीगर जुटे हुए हैं। यह कार्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति के साथ क्षेत्र के दीप कारोबारी संजय यादव मिलकर कर रहे हैं। इसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अयोध्या में भूमि पूजन के बाद माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति के सहयोग से प्रदान की जाएगी। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा पत्र के माध्यम से निजामाबाद के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति को यह संदेश दिया गया कि अयोध्या भूमि पूजन के समय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी से बनी दो कलाकृतियां सप्रेम भेंट की जाएगी। इस लेकर कलाकारों में उत्साह है।

प्रधानमंत्री से भेंट करने के लिए तैयारी की गई निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी।

प्रधानमंत्री से भेंट करने के लिए तैयारी की गई निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed