फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gandhi was not able to cherish the garden, only one plant was left

गांधी उपवन को नहीं संजो पाए जिम्मेदार, बचा मात्र एक पौधा

Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gandhi was not able to cherish the garden, only one plant was left
सदर तहसील के मतौलीपुर में तमसा तट पर बना गांधी उपवन कुछ इस तरह उजड़ गया। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में पंचवटी की अनुभूति कराने के लिए शासन के निर्देश पर सदर तहसील के मतौलीपुर गांव के पास तमसा के तट पर गांधी उपवन बनाया गया है। इसी में पंचवटी बनाने की योजना थी। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर गांधी उपवन में गणमान्य व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हजारों पौधे लगाए गए, जिसमें राष्ट्रपिता की अभिरुचि वाले 150 पौधे शामिल थे। पांच हेक्टेयर में बनए इस उपवन में महज एक ही पौधा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शहर के समीप मतौलीपुर गांव में नौ अगस्त 2019 को भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर पौधरोपण महाकुंभ का आयोजन किया गया था। इसके अंतर्गत गांधी उपवन में गांधीजी की अभिरुचि के पौधे आम, बरगद, नीम, बबूल, शाल, महुआ, कल्पवृक्ष व सहजन प्रजाति के पौधे लगाए गए थे। इस पर लाखों रुपये भी खर्च किए गए थे। चारों तरफ से तारबंदी की गई थी लेकिन रखरखाव के अभाव में तार भी कई जगह टूट गए हैं। विभागीय लापरवाही के चलते इसका रखरखाव नहीं हो सका। जबकि इसके रखरखाव के लिए यहां दो लोग लगाए गए थे। बावजूद मात्र एक पौधा यहां सुरक्षित रहा। बाकी सभी पौधे गायब हो गए। इतना ही नहीं विभाग द्वारा लगाए गए बोर्ड भी गायब हो गए। विभाग द्वारा यहां पर दोबारा पौधा भी नहीं लगाया गया। आज तक विभाग ने इस तरफ झांकने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाके में गांधी उपवन बनाना भूल
आजमगढ़। गांधी उपवन उजड़ जाने के बाद सभी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। विभागीय अधिकारी का कहना है कि बाढ़ की वजह से सभी पौधे नष्ट हो गए। लेकिन जानबूझकर बाढ़ ग्रसित इलाके में गांधी उपवन बनाया गया तो यह किसकी जिम्मेदारी है। जबकि विभाग जानता है कि जिस स्थान पर गांधी उपवन बनाया गया है वहां तक तमसा का पानी हर साल भर जाता है। बावजूद इसके यहीं स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने ग्राम पंचायत पर फोड़ा लापरवाही का ठीकरा
आजमगढ़। सदर तहसील के मतौलीपुर गांव में वन विभाग द्वारा गांधी उपवन बनाया गया था। वन विभाग में लगाए गए सभी पौधे नष्ट हो गए। बावजूद विभाग द्वारा इसमें पौधे नहीं लगाए गए। वहीं डीएफओ गंगादत्त मिश्रा ने कहा कि विभाग ने गांधी उपवन की स्थापना कर उसमें पौधे लगाए थे। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। इसकी सुरक्षा उन्हीं को करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed