{"_id":"5942c9964f1c1b14758b4638","slug":"game-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटल टाइम प्रोग्राम में प्रतिभागी स्कूलों को मिले खेल उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटल टाइम प्रोग्राम में प्रतिभागी स्कूलों को मिले खेल उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शटल टाइम प्रोग्राम में प्रतिभागी स्कूलों को मिले खेल उपकरण
जिला बैटमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में एक से तीन मई तक आयोजित शटल टाइम प्रोग्राम के प्रतिभागी स्कूलों में गुरुवार को बैडमिंटन किट का वितरण शहर स्थित एक निजी अस्पताल के परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों में किट का वितरण करते हुए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के सचिव डा. पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य गांवों में बैटमिंटन खेल को शुरू करना है।
शटल टाइम प्रोग्राम के कोआर्डिनेटर अजेंद्र राय ने कहा कि शटल टाइम प्रोग्राम सिर्फ टीचर्स ट्रेनिंग ही नहीं बल्कि युवाओं को बैटमिंटन खेल में रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है। सीडीओ ने कहा कि बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए निचले स्तर पर किया जा रहा प्रयास सराहनीय है।
इस अवसर पर डा. डीपी राय, केएम श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, विजय सिंह, नीरज अग्रवाल, सचिन सिंह, पुनीत राय, प्रभाकर रायआदि उपस्थित थे। राजेंद्र प्रसाद यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।