फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fuse wires will be installed on 500 transformers in the city.

Azamgarh News: शहर में 500 ट्रांसफॉर्मरों पर लगेंगे फ्यूज वायर

Sat, 12 Sep 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fuse wires will be installed on 500 transformers in the city.
शहर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रांसफॉर्मरों को डैमेज होने से बचाने के लिए बिजली निगम ने कवायद शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में 100 केवीए और इससे अधिक क्षमता वाले 500 से अधिक ट्रांसफॉर्मरों पर फ्यूज वायर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा टाउन-2 फीडर को सिधारी उपकेंद्र से हटाकर पुराना पावर हाउस, रैदोपुर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 11 केवी लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इससे फीडर से जुड़े एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

एसडीओ शहर संदीप चंद्रा ने बताया कि सिधारी, बेलइसा, भंवरनाथ, जुनेदगंज, चौक और पहाड़पुर आदि क्षेत्रों में 100 केवीए या इससे अधिक क्षमता के 500 से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन ट्रांसफॉर्मरों पर फ्यूज वायर लगाए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूज वायर लगने से ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट होने पर फ्यूज पहले ही कट जाएगा। इससे फाल्ट होने पर ट्रांसफार्मर के डैमेज होने की संभावना कम होगी। उन्होंने बताया कि टाउन-2 फीडर से ऑफिसर्स कॉलोनी, कालीचौरा आदि जगहों पर बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसको पुराना पावर हाउस, रैदोपुर से जोड़ने का काम भी अंतिम चरण में है। वर्तमान में यह फीडर सिधारी उपकेंद्र से जुड़ा है।


---------- वर्जनशहर में 500 से अधिक ट्रांसफॉर्मरों पर फ्यूज वायर लगाया जाएगा। इससे ट्रांसफॉर्मरों के खराब होने में कमी आएगी। 11 केवी लाइन का काम पूरा हो चुका है। टाउन-2 फीडर को अब रैदोपुर से जोड़ा जाएगा। -संदीप चंद्रा, एसडीओ शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed