फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Funeral site will be developed in three bodies

तीन निकायों में होगा अन्त्येष्टि स्थल का विकास

Fri, 15 Nov 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Funeral site will be developed in three bodies
आजमगढ़। जनपद के तीन निकायों में अन्त्येष्टि स्थल का विकास कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 1.20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही इसे जारी भी कर दिया है। योजना के तहत शहर के राजघाट, निजामाबाद के शिवाला घाट और महाराजगंज के अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में अन्त्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत जनपद में शासन की ओर से चार प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत शहर के तमसा नदी के किनारे राजघाट पर अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से क्रमश: दो प्रस्तावों को चयनित करते हुए 42.62 और 40.62 लाख की धनरासि मंजूरी की गई है। निजामाबाद नगर पंचायत में तमसा नदी के किनारे शिवालाघाट पर अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 28.79 लाख की धनराशि मंजूरी की गई है। वहीं महाराजगंज के छोटी सरयू नदी के किनारे स्थित भैरव मंदिर के बगल में माडल अन्त्येष्टि स्थल के लिए 28.79 लाख की धनराशि मंजूर की गई है। अन्त्येष्टि स्थलों के विकास से यहां पर बाउंड्री, शेड और बैठने के लिए स्थान आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके कारण दाह संस्कार को आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

0000000000
राजघाट के लिए दो प्रस्ताव, ईओ को जानकारी नहीं
आजमगढ़। शासन की ओर से तमसा नदी के किनारे राजघाट पर अन्त्येष्टि स्थल के विकास के लिए दो प्रस्ताव को स्वीकृत किया है। इसके लिए क्रमश : 42.62 और 40.62 लाख की धनराशि भी जारी की गई है। जहां पर इसके निर्माण की बात कही जा रही है, यह पालिका क्षेत्र में नहीं आता है। यहां तत्कालीन डीएम मुकेश मेश्राम के समय अन्य स्रोतों से अन्त्येष्टि स्थल का विकास कराया गया है। हालांकि यहां बाउंड्री और शेड बढ़ाने के लिए मांग की जा रही थी, लेकिन दो प्रस्ताव स्वीकृत होना कई सवाल उठा रहे हैं। वहीं, ईओ शुभनाथ प्रसाद से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed