{"_id":"663b4da9ff4723d038049a54","slug":"fst-and-police-recovered-1-40-lakh-during-checking-from-magic-vehicle-in-azamgarh-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgrah News: मैजिक वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद, चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgrah News: मैजिक वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद, चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया
Wed, 08 May 2024 03:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 May 2024 03:32 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में चुनाव को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एफएसटी प्रथम व सरायमीर पुलिस ने संजरपुर से एक मैजिक वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
मैजिक वाहन की जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से चौकन्ना है। इसके तहत बुधवार की सुबह सरायमीर पुलिस व एफएसटी प्रथम ने संजरपुर में चेकिंग अभियान चलाया। इन दौरान एक मैजिक से 1.40 लाख रुपये बरामद किया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
एफएसटी प्रथम यमुना सिंह यादव व सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय बुधवार की सुबह संजरपुर में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक मैजिक वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद किया गया। रुपये के बाबत मैजिक चालक पंकज यादव पुत्र किशुन यादव निवासी ग्राम भदुली थाना सिधारी कोई संतोषजनक उत्तर एवं कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर एफएसटी प्रथम ने आवश्यक कार्यवाई करते हुए बरामद रुपये को जब्त कर लिया।
विज्ञापन