फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   From now on, the Aadhaar service center at the main post office will be open every Sunday

Azamgarh News: अब हर रविवार को खुलेगा प्रधान डाकघर का आधार सेवा केंद्र

Sat, 04 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
From now on, the Aadhaar service center at the main post office will be open every Sunday
आजमगढ़। आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए अब लोगों को कार्य दिवस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रधान डाकघर, आजमगढ़ में अब प्रत्येक रविवार को आधार सेवा केंद्र संचालित किया जाएगा। यहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आधार नामांकन और संशोधन संबंधी सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मंडल बी.के. पांडेय ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत नए आधार नामांकन के अलावा नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल, फोटो, फिंगरप्रिंट, आइरिस सहित अन्य बायोमेट्रिक एवं व्यक्तिगत विवरण में संशोधन कराया जा सकेगा। यह सुविधा विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और ऐसे नागरिकों के लिए लाभदायक होगी, जो सोमवार से शनिवार तक अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण आधार से संबंधित कार्य नहीं करा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed